कानपुर में सीएम योगी की रैली से पहले सपा विधायक हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस तैनात – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती के मौके पर जिले में आज लगभग पांच अरब की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही अनुसूचित वर्ग के लगभग 23 लाख मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां आयोजित दो कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है।भारतीय जतना पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग के लगभग 23 लाख मतदाताओं के अपने पक्ष में तैयार करने के साथ ही लोकसभा की जमीन तैयार करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री के हाथों आज 2.60 अरब के 43 कार्यों का शिलान्यास एवं 2.40 अरब के 152 कार्यों का लोकार्पण होगा।

मुख्यंमत्री की सुरक्षा को लेकर कानपुर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय है। उनकी सुरक्षा में कहीं कोई चूक नहीं छोड़ना चाह रहें है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाने के साथ ही अन्य गोपनीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री की जनसभा से पूर्व ही समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी को घर में ही कैद कर दिया गया है। उनके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री लगभग 12.40 मिनट पर साउथ क्रिकेट एकेडमी में बने हेलीपैड हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से वह कार्यक्रम स्थल डॉक्टर चिरंजी लाल इंटर पर पहुचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक घंटा दस मिनट रुक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वह 17 जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। यहां से वह जेके समूह द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण करेंगे। लगभग 3.10 मिनट पर हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here