सूरत के एक ही घर में 7 लाशें मिलने से मचा हड़कंप, ‘सुसाइड नोट’ में लिखी हुई थी ये बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

गुजरात के सूरत शहर में एक ही घर में 7 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में शनिवार को 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 7 सदस्य अपने आवास में मृत पाए गए। पुलिस को शक है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है।

पुलिस ने कहा कि सातों शव अदजान इलाके के एक अपार्टमेंट में पाए गए और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि 6 लोगों की मौत जहर के सेवन से हुई है जबकि एक शव फंदे से लटका हुआ मिला।

मरने वालों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन-5) आर. पी. बरोट ने कहा,‘एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसके माता-पिता, दंपति का बेटा और दो बेटियां आज दोपहर सूरत के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में अपने आवास में मृत पाए गए। हम उनकी मौत के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’ अधिकारी ने कहा कि ठेकेदार के रूप में काम करने वाले मनीष सोलंकी को फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उनके परिवार के 6 सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े पाए गए। परिवार के सदस्यों की पहचान मनीष सोलंकी, पत्नी रीता सोलंकी, पिता शांतिलाल, मां शोभना, बेटा कुशल (7) और बेटियों काव्या एवं दिशा (5 एवं 3 वर्ष) के रूप में हुई है।

सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या का कारण
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें परिवार ने आत्महत्या किए जाने का कारण बताया है। बरोट ने कहा कि घर से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, परिवार ने किसी को पैसे उधार दिए थे और रकम वापस नहीं मिल पाने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि एक बोतल भी बरामद की गई है, जिसमें जाहिर तौर पर जहरीला पदार्थ था। सूरत के महापौर निरंजन जांजमेरा ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सोलंकी ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दे दिया।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here