आईपीएल 2024 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? दिया बड़ा संकेत – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी नए सीजन में खेलेंगे या नहीं इस बात के संकेत उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिए। कार्यक्रम के दौरान धोनी को एक एंकर ने पूर्व क्रिकेटर के रूप में संबोधित किया तो धोनी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि उन्होंने केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।ऐसे में धोनी के आईपीएल 2024 में भी बतौर खिलाड़ी खेलने की पुष्टि सांकेतिक तौर पर हो गई है।

पिछले साल फैन्स ने दी थी विदाई

एमएस धोनी पिछले सीजन घुटने की चोट के बावजूद आईपीएल में लगातार खेलते नजर आए। धोनी बतौर बल्लेबाज तो कोई बड़ा धमाल नहीं कर सके लेकिन जहां-जहां सीएसके की टीम खेलने गई धोनी के फैन्स का सैलाब उन्हें विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सीएसके को होम टीम से ज्यादा सपोर्ट मिल रहा था। ऐसे में इस बात के कयास तभी से लगने लगे थे कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। लेकिन जैसे ही आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख की खबर आई उसके साथ ही धोनी के अगले सीजन भी चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि हो गई।

नवंबर तक पूरी तरह ठीक हो जाएगा घुटना

एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था वो पिछले छह महीने से रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में धोनी ने बताया कि डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि उनका घुटना इस साल नवंबर तक पूरी तरह ठीक हो जाएगा। धोनी ने इसी कार्यक्रम के दौरान एक बेहतर इंसान होने की अहमियत के बारे में बताया। धोनी ने कहा, मैं चाहता हूं कि लोग मुझे हमेशा एक बेहतर खिलाड़ी से ज्यादा एक बेहतर इंसान के रूप में याद रखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here