बिग बॉस में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, जब शो में होगी ईशा के बॉयफ्रेंड की एंट्री – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के रिश्ते को लेकर सभी लोग कंफ्यूज हैं. ना बिग बॉस के घर में आए हुए बाकी 15 कंटेस्टेंट्स को उनका रिश्ता समझ आ रहा है और ना बिग बॉस के लाखों फैंस को.अब इस कंफ्यूजन को और बढ़ाने के लिए जल्द ही बिग बॉस के घर में समर्थ जुरेल की एंट्री हो सकती है. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईशा मालवीय के कथि बॉयफ्रेंड समर्थ जल्द शो में एंट्री करने वाले हैं.

समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय की मुलाकात उडारियां के सेट पर हुई थी. शो में आए हुए लीप के बाद समर्थ ने कलर्स टीवी के इस मशहूर शो में एंट्री की थी. उनकी एंट्री होने से पहले ही अभिषेक कुमार ये शो क्विट कर चुके थे. जिस तरह अभिषेक के साथ ईशा का रिश्ता कंफर्म नहीं हुआ था, ठीक उसी तरह अभी समर्थ के साथ भी है. समर्थ का कहना था कि उन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और फिलहाल वो काम पर ध्यान देना चाहते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here