आगरा के निकट पातालकोट एक्सप्रेस में आग, यात्री झुलसे – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर 14624 पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक लगी आग में दो बोगियां जलकर खाक हो गईं। आग में दस से बारह लोगों के झुलसने की जानकारी मिली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर दो लोगों के आग से घायल होने की जानकारी दी गई।मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस बुधवार दोपहर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से वह झांसी के लिए रवाना हुई। कैंट से आठ किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन को पार करते ही ट्रेन की जनरल बोगी में तेज धमाका हुआ। इसके बाद धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी। बोगी में धुंआ और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा। उनमें भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।

रेलवे कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दी। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई। तब तक दोनों बोगी लपटों में पूरी तरह से घिर चुकी थीं। उन्हें ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग करने का प्रयास आरंभ कर दिया गया। फायर बिग्रेड आग को काबू करने पहुंच गईं। ट्रेन में आग लगने के बाद कई किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा था। रेलवे के अधिकारी भी घटना पर पहुंच गए और आग लगने के कारणों का पता लगाता शुरू कर दिया।

पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा जा रही थी। हादसे में ट्रेन में सवार झांसी निवासी राहुल झुलस गए। आगरा से ग्वालियर जा रहे मनोज को भी चोट पहुंची है। उनका कहना है कि हादसा बहुत भयानक था। काफी लोग ऊपर सो रहे थे। सभी लोग बाहर निकल आए, लेकिन कुछ लोग झुलस गए। आगरा के ही यात्री शरद जैन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ग्वालियर जा रहे थे। उनके साथ दो बच्चे और पत्नी भी थीं। जैसे ही खिड़की के पास आग लगी तो खुद को और अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद में लग गए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here