कॉफी विद करण 8 का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान, करण जौहर बोले- वे इसके हकदार हैं – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

करण जौहर ने इंटरव्यू के दौरान यह साफ कर दिया कि शाहरुख खान आठवें सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें, शाहरुख खान पहले, दूसरे और तीसरे सीजन का हिस्सा थे। उन्होंने चौथा सीजन मिस कर दिया था लेकिन, वह पांचवें सीजन में आए थे। हालांकि, पांचवें सीजन के बाद वह कॉफी विद करण में कभी नजर नहीं आए।

शाहरुख के साथ फिल्म बनाने वाले हैं करण
करण जौहर ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, “शाहरुख खान किसी-न-किसी रूप कॉफी विद करण के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि वह सामने आकर बात करना चाहते हैं। वह चुप रहना चाहते हैं और मुझे लगता है कि वह ये डिजर्व करते हैं। बतौर प्रोड्यूसर और फैंस हमें उन्हें ये स्पेस देना चाहिए।” करण जौहर ने बातों ही बातों में ये भी कहा कि वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने वाले हैं।

कार्तिक आर्यन पर क्या बोले करण?
करण जौहर से जब कार्तिक आर्यन से जुड़ा सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘हम फिल्म करने वाले थे लेकिन, किन्हीं कारणों से फिल्म नहीं बन पाई। हालांकि, हम भविष्य में जरूर एक-साथ काम करेंगे।’ इतना ही नहीं, इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने ये भी कहा कि अगर वह अपनी बायोपिक बनाते हैं तो उसमें रणवीर सिंह को कास्ट करेंगे। क्योंकि रणवीर सिंह उनकी बहुत अच्छी नकल उतारते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here