धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज करने की उठी मांग, ईसाई समुदाय ने कहा- माफी मांगें नहीं तो पुतले फूंकेंगे – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

पंजाब दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर केस दर्ज करने की मांग उठी हैं। धीरेंद्र शास्त्री तीन दिन तक पठानकोट में रुके। इस बीच ईसाई समुदाय ने उनके बयान पर आपत्ति जताई है। पंजाब के गुरदासपुर में ईसाई समुदाय के लोग बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई.

उनकी टिप्पणी के विरोध में ईसाई समुदाय के लोग गुरदासपुर के एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर मामला दर्ज करने की मांग की और अपना ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने ईसाई समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने जल्द ईसाई समुदाय से माफी नहीं मांगी तो वह उनके खिलाफ धरना शुरू करेंगे और जगह-जगह उनके पुतले फूंकेंगे।

ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सोची-समझी साजिश के तहत उनके धर्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख के साथ जो राजनीतिक लोग हैं, वह हिंदू वोट हासिल करने के लिए ऐसी चाल चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री ने पठानकोट में चल रहे कार्यक्रम में ईसाई भाईचारे की तुलना विदेशी ताकतों से की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here