महानवमी के दिन कन्याओं को लगाएं हलवा-पूड़ी का भोग, यहां जानें इसे बनाने का तरीका – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

धूमधाम से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि अब समापन की ओर बढ़ गए हैं। दरअसल, 15 अक्तूबर को नवरात्रि की शुरुआत बेहद ही धूमधाम से हुई थी। अब 23 अक्तूबर को महानवमी के दिन इसका समापन होगा है।

ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इन नौ दिनों में सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में लोग माता रानी के हर स्वरूप की अच्छे से पूजा-अर्चना करते हैं।

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी कि महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसी दिन हवन करके कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसे में बाकि स्वरूपों की तरह लोग मां सिद्धिदात्री को भी उनके प्रिय भोजन का भोग लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां सिद्धिदात्री को हलवा चने और पूड़ी का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको हलवा, पूड़ी और चना बनाने की विधि बताएंगे।

हलवा बनाने का सामान

सूजी (रवा) –       1 कटोरी
देसी घी –            1 टेबलस्पून
चीनी –                1 कप
इलायची कुटी –  3/4 टी स्पून
बादाम कटी –      7-8
किशमिश –         10-12

विधि

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी को गर्म करें। इसके बाद सूजी को घी में डालकर सही से भूनें। सूजी भूनते वक्त ध्यान रखें कि गैस एक दम हल्की होनी चाहिए। जब सूजी भुन जाए तो इसमें नाप के पानी डालकर चलाएं। जब इसे अच्छे से चलाकर इसमें चीनी डालें। इसके बाद हलवा कुछ मिनट के लिए ढक दें। जब इसका पानी सूख जाए तो गैस बंद करके इलायची पाउडर डालें। इसके ऊपर से सभी मेवा भी काटकर डालें।

काले चने बनाने का सामान

काला चना
हरी मिर्च
जीरा
गरम मसाला
नमक
कटा हरा धनिया
घी
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
अमचूर पाउडर
लाल मिर्च पाउडर

विधि

काले चने बनाने के लिए एक रात पहले पानी मे चने भिगो दें। अगले दिन इसे उबाल कर पहले ठंडा कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालें और सभी मसालों से तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें चने डालें और सही से मिलाएं। अब आखिर में नमक डालें और सही से मिलाएं। इसे सजाने के लिए धनिए की पत्ती जरूर डालें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here