रोहित शर्मा ने सिर्फ छक्कों से बना डाला अर्धशतक, 1 कैलेंडर ईयर में इतने सिक्स! – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का इस आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में एक अलग ही अंदाज नजर आया है. धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इस साल हर एक टीम के गेंदबाजों पर उन्होंने हल्ला बालो है.

वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद से उनका बल्ला आग उगल रहा है. छक्कों की बरसात करते हुए रोहित शर्मा ने दिग्गज एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के लिस्ट में जगह बनाई.आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले वापस भेज दिया. इस मुकाबले में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए कप्तान ने अगले तीन मैच में तूफान मचाया है. रोहित शर्मा के बल्ले से छक्के बरस रहे हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ा जबकि वनडे में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की.

कैलेंडर ईयर में रोहित के छक्कों का अर्धशतक
रोहित शर्मा अब एक कैलेंडर ईयर में छक्कों का अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले साल 2015 में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और 2019 में वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल ने ऐसा किया था. डिविलियर्स ने एक कैलेंडर ईयर में 58 छक्के जमाते थे जबकि गेल के नाम 56 छक्के हैं.

विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होने कुल 49 छक्के जमाए हैं. रोहित शर्मा अब इस लिस्ट में 38 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. एबी डिविलियर्स के नाम वर्ल्ड कप में कुल 37 छक्के थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here