आरओ प्लांट संचालक का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी आरओ प्लांट संचालक का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

आरओ प्लांट संचालक का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी

  • जान की धमकी
  • मामला सितंबर का
  • पुलिस ने परिवाद पर किया केस दर्ज -एक आरोपी खुद का बता रहा बड़ा अपराधी

जोधपुर,आरओ प्लांट संचालक का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती मांगी। शहर के डालीबाई चौराहा के पास परिहार नगर में रहने वाले एक आरओ प्लांट संचालक को अपहरण कर जान की धमकी दी गई। परिवार को फोन कर 40 लाख की फिरौती मांगी गई। उसके चेक लूटने के साथ बेटी की कार को भी लूट लिया।मामला 29 सितंबर का है और परिवाद पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक व्यक्ति खुद को अपराधी किस्म का बता रहा है,जो पंद्रह माह से जेल से छूट कर आया है। घटना में अब बोरानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – गांधीधाम ट्रेन में पकड़ी अवैध शराब

डालीबाई सर्किल स्थित परिहार नगर निवासी धमेंद्र मेहरा पुत्र मनुराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह आरओ का प्लांट चलाता है। 29 सितंबर को उसके पास में दिनेश मंगल का फोन आया और उसे मंगल गार्डन पर बुलाया। जहां पहले से ही सुनील चाहर,विजयराज,रितेश पहिार आदि मौजूद थे। पीडि़त का कहना है कि वह अपनी बेटी की कार लेकर मंगल गार्डन पर गया था। इन लोगों ने बेटी की कार में उसका अपहरण कर गुढ़ा रोड झालामंड की तरफ लेकर गए। जहां पर धमकाया कि 40 लाख दे दो नहीं तो जान से मारे जाओंगे। पीडि़त का फोन लेकर उसके बेटे का फोन कर सुनील चाहर ने 40 लाख मांगे और पापा को बचाना है तो रुपए लेकर आ जाना। रात 11 बजे तक यह लोग कार में अपहरण कर घुमाते रहे। बाद में एक अधिवक्ता के यहां पर लेकर गए जहां पर उसके सात आठ चेक लूट लिए। कार उसकी बेटी की थी जो उसने 27 सितंबर को ही खरीदी थी। उसको लूट कर अपने पास में रख लिया। बोरानाडा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। परिवाद पर यह केस दर्ज किया गया है। चेक का क्या उपयोग किया गया फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। सुनील चाहर ने खुद को बड़ा अपराधी बताया और कहा कि वह इनामी अपराधी है। पंद्रह माह बाद जेल से छूटकर आया है। परिवादी को उसने जान की धमकी दी थी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here