एम्स में रोबाटिक विधि से किया मूत्रनली का ऑपरेशन एम्स में रोबाटिक विधि से किया मूत्रनली का ऑपरेशन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

एम्स में रोबाटिक विधि से किया मूत्रनली का ऑपरेशन

जोधपुर,एम्स में रोबाटिक विधि से किया मूत्रनली का ऑपरेशन। एम्स के यूरोलॉजी विभाग द्वारा जालौर निवासी 25 वर्षीय युवती की मूत्र को गुर्दे से मूत्राशय तक ले जाने वाली मूत्रनली का जटिल ऑपरेशन रोबाटिक विधि से किया गया। यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ.अर्जुन सिंह संधु के अनुसार मरीज की दांई मूत्रनली टीबी की बीमारी की वजह से पूर्णतया खराब हो गई थी। मरीज का गुर्दा बचाने के लिए सबसे पहले गुर्दे में नली डाली गई तथा जाँचों मे टीबी की पुष्टि होने पर टीबी की दवा शुरू की गई। टीबी की दवा 5 महीने देने के बाद पुनः जाँचे करने पर मूत्र की नली गुर्दे से लेकर मूत्राशय तक खराब पाई गयी। मरीज की सहमति से रोबोटीक विधि द्वारा सर्जरी प्लान किया।

यह भी पढ़ें – भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ

यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.अर्जुन सिंह संधु के नेतृत्व मे डॉ.महेंद्र सिंह,सह आचार्य द्वारा रोबोट के जरिए 8 मिमी के 4 छेद कर छोटी आंत का उपयोग कर नई मूत्रनली का निर्माण गुर्दे से मूत्राशय तक किया गया। रोबोटिक विधि से इस जटिल ऑपरेशन करने से मरीज जल्दी ही स्वस्थ हो गया एवं शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी मरीज पूर्णतया स्वस्थ है एवं नई मूत्रनली अच्छा काम कर रही है। यूरोलॉजी विभाग नियमित रूप से मिनिमल इन्वैसिव टेक्नीक (रोबोटिक व लेपरोस्कोपिक) द्वारा गुर्दे,मूत्रनली, मूत्राशय के कैंसर एवं अन्य विकारों का ऑपरेशन कर रहा है। इस ऑपरेशन मे यूरॉलॉजी विभाग के डॉ.अर्जुन सिंह संधु विभागाध्यक्ष,डॉ. महेंद्र सिंह के साथ डॉ.दीपक प्रकाश भिरुड,डॉ.गौतम राम चौधरी,डॉ.शिव चरण नावरिया डॉ.जीना,सर्जिकल गेस्टरोएन्टेरोलॉजी के डॉ.सुभाष सोनी एवं एनेस्थेसीया के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप भाटिया व डॉ.सुगंधी एवं वरिष्ठ सीनियर अधिकारी संतोष कुरी, गोविंद, रवि एवं रामजीवन शामिल थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here