सीएम योगी आदित्यनाथ का महिलाओं को तोहफा,यूपी पुलिस में मिलेगा 30% महिला आरक्षण… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। गुरुवार को सीएम योगी हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया।जल्द ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी, जिसमें से 30 प्रतिशत (लगभग 15807) पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होगी। अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी जिसमें 150 प्रश्‍नों के जवाब देने होंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।मोदी सरकार की योजनाओं का किया गुणगानवहीं, अलीगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज कोई व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने पुख्ता व्यवस्था की है कि हर व्यक्ति को राशन मिल सके। पढ़ाई के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था हो सके और फिर कमाई के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य की भी व्यवस्था हो सके।” उन्होंने कहा कि ये समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को संसाधन के साथ जोड़ने का प्रयास होता है।

पिछले साढ़े छह साल में यूपी में आया बदलाव

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल रहता था, बहन बेटी असुरक्षित महसूस करती थीं, अब महिलाएं खुद को स़ुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। पिछले साढ़े नौ साल के अंदर एक नए भारत का दर्शन किया है,जहां जाति और मजहब के आधार पर नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ देश आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े छह साल में यूपी को बदलते हुए देखा है। आज 55 लाख लोगों को आवास मिल चुके है, फ्री में बिजली कनेक्शन मिले हैं। पीएम आयुष्मान योजना में दस करोड़ लोगों को लाभ मिला है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 23 जून को भी ऐलान किया था कि यूपी पुलिस भर्ती 2023 में महिला उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसे बढ़ावा देने के लिए महिला बटालियन बनाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here