प्रैक्टिस के दौरान बरसा पानी, क्या बारिश में धुलेगा भारत-बांग्लादेश मैच? – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मुकाबले में भारत की टक्कर बांग्लादेश से होगी. ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर 9 महीने बाद इंटरनेशल मुकाबला खेला जाएगा.

इस साल जनवरी में भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में टी20 मुकाबला खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया था. वैसे, बांग्लादेश की टीम भारत में भारत के खिलाफ 25 साल बाद कोई वनडे खेलेगी. पिछली बार 1998 में बांग्लादेश और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच वनडे की अगर बात करें तो बांग्लादेश ने तीन और भारत ने दो जीते हैं.

पुणे में एक दिन पहले यानी बुधवार को हल्की बारिश हुई है. एमसीए स्टेडियम में दोनों टीमों के वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अचानक बूंदाबांदी होने लगी थी. इसी वजह से ग्राउंड स्टाफ को मुख्य पिच को कवर करना पड़ा था. स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की बूंदा-बांदी और बादल छाए रहने की आशंका जताई थी. वैसे, एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को बारिश की आशंका नहीं है. दिन में तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है और धूप खिली रह सकती है. वैसे बारिश की संभावना 1 से 4 फीसदी है. यानी बारिश होती भी है तो शायद ही मैच प्रभावित हो.

क्या चक्रवात ‘तेज’ का असर होगा?
पुणे में दोपहर के वक्त ह्यूमिडी करीब 50 फीसदी रह सकती है. वहीं, हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है. यहां शाम के वक्त ओस का असर हो सकता है. ऐसे में टॉस की भूमिका अहम रह सकती है. हालांकि, चक्रवात ‘तेज’ का असर अगर होता है तो फिर बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

यहां बल्लेबाजों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम में अब तक 7 वनडे हुए हैं. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 4 और रन चेज करने वाली टीम 3 बार जीती है. इस मैदान पर पिछला वनडे 2 साल पहले भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था. उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया था. भारत ने इंग्लैंड को 330 रन का टारगेट दिया था और इसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन तक पहुंच गई थी. 2017 के बाद से इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 5 में से तीन वनडे में 300 प्लस स्कोर किया है. यानी बैटिंग के लिए विकेट अच्छा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here