बारिश में धुल सकता है भारत-बांग्लादेश मैच, पुणे के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

गुरूवार को भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी. टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला पुणे में खेला जाएगा.

यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. लेकिन क्या भारत-बांग्लादेश मैच बारिश की वजह से धुल जाएगा? क्या भारत-बांग्लादेश मैच के दिन बारिश होगी? बहरहाल, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है.

क्या गुरूवार को पुणे में बारिश होगी?

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरूवार को पुणे में बारिश नहीं होगी. भारत-बांग्लादेश मैच के दिन पुणे में खिली धूप होगी. इसके अलावा मनी तकरीबन 52 फीसदी रहेगी. 2-10 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड से हवाएं चलेंगी. लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. बहरहाल, यह क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. ऐसा माना जा रहा था कि भारत-बांग्लादेश मैच के दिन पुणे में बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को पुणे में बारिश के आसार नहीं हैं.

टीम इंडिया के पास प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका?

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट की लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, अगर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीतने में कामयाब रहती है तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा. फिलहाल, भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. टीम इंडिया ने 3 मुकाबले खेले हैं, तीनों मैचों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम 4 मैचों के बाद 8 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर है.

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here