भारी मात्रा में ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद भारी मात्रा में ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

भारी मात्रा में ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद

जोधपुर,भारी मात्रा में ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद। शहर की बोरानाडा पुलिस ने सोमवार की रात को नाकाबंदी में एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 3-5 लाख रुपए है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – ईवीएम प्रिपेरेटरी टीम व रिसिप्ट डिस्पैच स्टाफ का प्रशिक्षण 20-21 को

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सेामवार की रात को एसआई रामकृष्ण ताड़ा ने पेप्सी तिराहा पर एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी। जिसमें शराब और बीयर परिवहन कर रहे बाड़मेर जिले के आरजीटी थानान्तर्गत नई खड़ाली निवासी गोपाराम पुत्र भंवराराम को गिरफ्तार कर ट्रक में भरी 228 बोतल ऑल सिजन,96 बोतल रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब व 240 केन गॉड फादर बीयर को जब्त किया गया। ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here