इनोवा चालक ने फुटपाथ पर सो रहे खाना बदोश को कुचला,जान बची इनोवा चालक ने फुटपाथ पर सो रहे खाना बदोश को कुचला,जान बची Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

इनोवा चालक ने फुटपाथ पर सो रहे खाना बदोश को कुचला,जान बची

देर रात जालोरी गेट सर्किल में हादसा

जोधपुर,इनोवा चालक ने फुटपाथ पर सो रही खाना बदोश को कुचला,जान बची।शहर के जालोरी गेट सर्किल पर मंगलवार की देर रात फुटपाथ पर सो रहे एक खाना बदोश को इनोवा कार के चालक ने अपनी चपेट लेकर कुचल दिया। उसका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। कार चालक को भागने का मौका हाथ नहीं लगा। उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। इधर घायल को उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसका नाम पता करने का प्रयास कर रही थी। गाड़ी के अगले पहिए से उसकी जांघ का मांस निकल कर लटक गया।

यह भी पढ़ें – घर में घुसकर चोरी,पकड़े जाने पर चाकू से हमला

सरदारपुरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि जालोरी गेट सर्किल की तरफ जा रही एक कार ने फुटपाथ सो रहे खानाबदोश पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। जांघ से मांस कट गया और लटक गया। इधर घटना के साथ ही आस पास काफी लोगों को जमावड़ा हो गया। इनोवा कार गुजरात पासिंग नंबर की है। उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। घायल खानाबदोश का एमजीएच में उपचार चल रहा है। कार का मालिक कौन है इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here