त्योहारों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन त्योहारों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

त्योहारों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस
  • बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

जोधपुर,त्योहारों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन।त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पूजा,दीपावली,छठ पूजा पर त्यौहार के सीजन को देखते हुए बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 04713,बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 09 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक (8 ट्रिप),गुरुवार को बीकानेर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें –किराए का कमरा ढूंढने के बहाने किशोर से कुकृत्य

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04714 बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 10 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक (8 ट्रिप) शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन नोखा, नागौर,मेडता रोड, जोधपुर,लूनी, समदड़ी,मोकलसर, जालौर,मोदरान, मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा, मेहसाना,भीलडी,अहमदाबाद, नडियाद,आणंद, वडोदरा,सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here