
जोधपुर: प्रेरणा – ‘एक पहल विकास की ओर’ पुष्करणा महिला ग्रुप द्वारा 3 से 5 नवम्बर 2023 तक तीन दिवसीय दीपावली मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सूर्यकांता व्यास ने प्रेरणा टीम की संरक्षिका तरूलता छंगाणी, अध्यक्ष संतोष पुरोहित, मेला प्रभारी राखी व्यास, आभा बोहरा और मंगला बोहरा सहित एडमिन टीम की सदस्य सुनीता पुरोहित, सुमन कल्ला,बेला पुरोहित,कविता पुरोहित,हेमा, रेखा जोशी का प्रेरणा टीम का बैज लगाकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही इस दौरान इस दीपावली मेगा मेले में स्टॉल लगाने वाली महिला उद्यमियों को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















