एकेटीयू करायेगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय पहली बार डॉ. अब्दुल कलाम इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी फेस्ट 2023-24 कराने जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय के निर्देशन में इस खेल प्रतियोगिता में पहली बार प्रदेश के दो तकनीकी विश्वविद्यालय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के छात्र भी हिस्सा लेंगे।

गोरखपुर जोन के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को जोनल सेंटर बनाया गया है। यहां फेस्ट की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। इस सेंटर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में विश्वविद्यालय से संबद्ध गोरखपुर जोन के तहत आने वाले संस्थान और एमएमटीयू के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। वहीं, हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं लखनऊ जोन के जोनल सेंटर पर प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2023-24 का आयोजन जोनल स्तर पर 3 व 4 नवंबर और स्टेट लेवल पर 1 और 2 दिसंबर को होगा। इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश में आठ जोनल सेंटर बनाये गये हैं। इसमें आगरा, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज में जोनल सेंटर बनाए गये है। फेस्ट में एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चेस, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबाल खेल की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here