पुलिस, दमकल सहित इन 4 विभागों के ‘प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल’ का हुआ विलय – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

नई दिल्‍ली. भारत सरकार की तरफ से मंगलवार को गैलेंट्री अवार्ड के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया गया. मौजूदा वक्‍त में दिए जाने वाले चार प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल को आपस में जोड़ दिया गया है.

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से बताया गया कि पुलिस विभाग, फायर सर्विस, होम गोर्ड एंड सिविल डिफेंस और सुधारात्मक सेवाओं के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल को जोड़कर उनका नाम ‘प्रेसिडेंट मेडल फॉर गैलेंट्री’ रख दिया गया है. यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से पूरे देश में लागू कर दिया गया है.

क्‍या होता है गैलेंट्री अवार्ड?
गैलेंट्री अवार्ड वीरता और बलिदान के लिए भारत सरकार की तरफ से दिया जाता है. देश के लिए अपनी सेवाएं देने वाले सैनिक, पुलिस बल, होम गार्ड व सुरक्षा में जुटे अन्‍य लोगों को अपनी ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए बलिदान के कार्य करने पर हर साल वीरता पुरस्‍कार दिया जात है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here