मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर में 632 करोड़ की 256 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में मंगलवार को 632 करोड़ की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व की सरकारों पर भी हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुरक्षा में सेंध लगाने की छूट हमारी सरकार नहीं देती। बहन-बेटियों की सुरक्षा में जो सेंध लगाएगा उसको सरकार पाताल से भी खोज कर लाएगी। इसका कार्य हो रहा है। सुरक्षा होगी तो निवेश रोजगार रामराज्य आएगा। जहां पहले गुंडा टैक्स लगता था, आज वहां निवेश के प्रोजेक्ट लग रहे हैं।

योगी ने कहा कि शारदीय नवरात्र में मैं आपके अभिनंदन के लिए स्वयं आया हूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश की मातृ शक्ति की ओर से अभिनंदन, धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत को देखा, शक्तिशाली और वैभवशाली भारत देखा। यही भारत 2014 से पहले असुरक्षा का भारत था, घुसपैठिये घुसपैठ करते थे।

इस नए भारत में जाति मत मजहब के आधार पर कार्य नहीं, बल्कि समान अधिकार से लाभ मिला। नारी शक्ति के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जो अभियान शुरू हुआ उसका परिणाम है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियां पारुल चौधरी, अन्नू रानी देश के लिए मेडल लाती हैं।

सरकार ने इन्हें तीन करोड़ रुपये और डिप्टी एसपी की नौकरी देने का वादा किया है। जल्द ही हम एक आयोजन में सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। आज हर परिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना दिया। हमने भी कहा है कि इन्हें इस दिवाली एक मुफ्त सिलेंडर दिये जाएंगे। देश में लगभग दस करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर दिये गये। उत्तर प्रदेश में ही सिर्फ एक करोड़ 75 लाख सिलेंडर दिये गये।

देश के अंदर 04 करोड़ गरीब परिवारों को उनके सिर पर छत दी। उत्तर प्रदेश में अब तक 55 लाख आवास दिये गये। आजादी के बाद से ये वंचित रहे। साथ ही देश में 12 करोड़ शौचालय और उत्तर प्रदेश में पौने तीन करोड़ शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा की सुरक्षा की गयी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here