एक करोड़ रुपए का गबन करने वाला शातिर आठ महिने बाद पकड़ा गया एक करोड़ रुपए का गबन करने वाला शातिर आठ महिने बाद पकड़ा गया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

एक करोड़ रुपए का गबन करने वाला शातिर आठ महिने बाद पकड़ा गया

जोधपुर,एक करोड़ रुपए का गबन करने वाला शातिर आठ महिने बाद पकड़ा गया।शहर की सूरसागर पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे एक करोड़ रुपए के गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र मंगलाराम गहलोत निवासी सुखराम नगर सूरसागर ने केस दर्ज कराया था। इसमें बताया कि राजीव दीक्षित मेमोरियल ट्रस्ट वर्धा महाराष्ट्र के ट्रस्टी आरोपी प्रदीप दीक्षित द्वारा वाग भट्ट आयुर्वेदिक दवाओं के व्यापार के लिए कुलदीप को राजस्थान और गुजरात मे कैयर टेकर नियुक्त करने के लिए एक एग्रीमेन्ट किया,जिसमें से सिक्युरिटी पेटे एक करोड़ रुपये जमा करवाए और दवाओं के लिए गोदाम का किरायानामा भी बनवया,जिसमें एक लाख 16 हजार किराया मासिक तय किया गया लेकिन कुछ समय बाद ही प्रदीप दीक्षित ने व्यापार बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें – मथुरादास माथुर अस्पताल में सेप्टराइनोप्लास्टी सुविधा उपलब्ध

परिवादी को सिक्युरिटी पेटे के जमा एक करोड़ रुपए और गोदाम के किराए के 27 लाख रुपये नहीं देकर कुलदीप के साथ धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली गयी। इसके बाद मामले में जांच कर आऱोपी की तलाश शुरू की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र राधेश्याम दीक्षित को महाराष्ट्र स्थित वर्धा जिले के गांव सेवाग्राम से दस्तयाब किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here