लव पार्टनर बनकर धोखे का शिकार हुआ युवक,15 लाख गवां बैठा लव पार्टनर बनकर धोखे का शिकार हुआ युवक,15 लाख गवां बैठा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

लव पार्टनर बनकर धोखे का शिकार हुआ युवक,15 लाख गवां बैठा

फोन करने वाली युवतियों ने दी धमकी,केस दर्ज

जोधपुर,लव पार्टनर बनकर धोखे का शिकार हुआ युवक,15 लाख गवां बैठा। शहर के बनाड़ स्थित जाजीवाल कलां गांव में रहने वाले एक युवक को मोबाइल पर आए ऐप पर युवतियों से दोस्ती करना और लव पार्टनर बनाना भारी पड़ गया। युवतियों ने ऐप से ऐसा जाल बिछाया कि उससे पांच महिने में 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडि़त को रुपयों के लिए धमकियां मिलती रहीं। अब पुलिस में इसका केस दर्ज करवाया गया है। सब इंस्पेक्टर राजूराम की तरफ से जांच की जा रही है। मोबाइल ऐप के रला से अपडेट होना बताया जाता है।

यह भी पढ़ें – 13 साल से फरार दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

दरअसल बनाड़ के जाजीवाल कलां निवासी रामचंद्र पुत्र नैनाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक ऐप को उसने क्लिक किया था। तब वहां पर उसकी बात किसी कोमल नाम की युवती से हुई। युवती ने उसे बताया कि लव पार्टनर नाम से ऐप चल रहा है। लव पार्टनर बनने के लिए उसके पहले 18 सौ रुपए जमा करवाने होंगे। बाद में 10 हजार 100 फिर 4 हजार ऐसे करते करते रुपयों की डिमाण्ड बढ़ती गई। लव पार्टनर प्राईवेट लिमिटेड नाम से ऐप पर उसकी श्रेष्ठा नाम की युवती से भी बात होती थी। इसका डायरेक्टर कोई दीपक नाम को शख्स बताया जाता है। ऐप केरला के कोट्टायम से चलना बताया गया है। वह मोबाइल पर बात करने के लगा। फिर उसके पास में वीडियो कॉल भी आने लगे। पीडि़त का कहना है कि उससे सितंबर तक रुपयों की डिमाण्ड चलती रही और तब तक वह उन लोगों को 15 लाख रुपए दे चुका था। उससे और रुपयों की डिमाण्ड की गई। रुपए नहीं दिए जाने की धमकियां दी जाने लगी। बनाड़ पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें अब जांच की जा रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here