नागौर रोड पर पल्टी निजी बस,एक की मौत,13 घायल नागौर रोड पर पल्टी निजी बस,एक की मौत,13 घायल Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

नागौर रोड पर पल्टी निजी बस,एक की मौत,13 घायल

  • राजकोट से बीकानेर जा रही थी बस
  • घायलों का पहुंचाया अस्पताल

जोधपुर,नागौर रोड पर पल्टी निजी बस,एक की मौत,13 घायल।शहर के निकट जोधपुर-नागौर रोड आईआईटी से आगे शनिवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पल्टी खा गई। पल्टी खाने के साथ ही बस में सवार लोगों मे कोहराम मच गया। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए साधनों के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस राजकोट से बीकानेर की तरफ जा रही थी। एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि राजकोट से बीकानेर की तरफ  जा रही एक निजी बस सुबह जोधपुर पहुंची थी। बस जोधपुर नागौर रोड से होते हुए निकल रही थी आईआईटी से आगे जाकर अनियंत्रित होकर पल्टी खा गई। बस के पल्टी खाते ही उसमें सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। एसीपी कविया ने बताया कि हादसे में सांचोर के प्रकाश नाम के शख्स की मौत हुई है। इसमें 13-14 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें – सडक़ हादसे में एक की मौत,साथी घायल

यह लोग हुए घायल
बस में2 सवार अनोपगढ5 एफएडी निवासी सोमवीर विश्रोई,गंगानगर के दिनेश,डीडवाना नागौर के शंकरराम, मकराना अमरपुरा निवासी मुत्लान चारण,चूरू जिले के सालासर निवासी हंसराज,पुगल बीकानेर की गुड्डी देवी, पुगल बीकानेर के लीलाराम,अमरी देवी,संतोष पत्नी मोबताराम,लिच्छा राम सुथार,सांचोर के खिवाड़ा निवासी सदराम,यहीं के हरिराम एवं अभिषेक भाटी को घायलावस्था में जोधपुर के अलग अलग अस्पतालों में ले जाया गया। जहां कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here