IndvsPak के महामुकाबले में बना महारिकॉर्ड, एक साथ डिज्नी हॉटस्टार पर 3.5 करोड़ लोगों ने लाइव देखा मैच… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप में लगातार आठवीं बार हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह फैसला भारत के पक्ष में गया और बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान की टीम 191 रनों पर ढेर हो गई।

इस मैच के दौरान एक नया रिकॉर्ड भी बना। दरअसल, डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर एक साथ 3.5 करोड़ लोग भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला देख रहे थे। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को 2.8 करोड़ लोगों ने देखा था। इसके साथ, यह इस साल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान मैच देखने वाले 3.2 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पार कर गया। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर डिज्नी स्टार ने किया, लेकिन इसे देखने वाले लोगों की संख्या टेलीविजन दर्शकों की संख्या की गणना करने वाली संस्था ब्रॉडकॉस्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा एक हफ्ते बाद ही दी जाएगी।

डिज्नी स्टार के पास मैच के विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं। भारत-पाक मैच प्रमुख मल्टीप्लेक्स संचालक पीवीआर आईनोक्स ने भी अपने चुनिंदा सिनेमाघरों में किया। डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंडिया प्रमुख एस. शिवनंदन ने कहा, ‘‘हम दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उमड़ पड़े।” बता दें कि स्टार स्पोर्टस के पास विश्वकप के डिजिटल और टीवी राइट्स हैं।

हॉटस्टार पर विश्वकप की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में हो रही है। जिसके चलते इंडिया-पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब है कि नीले समंदर में डूबे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला कुछ ऐसा चला कि पाकिस्तानी आक्रमण की धार कुंद हो गई और इस चर्चित मुकाबले में भारत ने शनिवार को सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विश्व कप में जीत का रिकॉर्ड 8 . 0 कर लिया।

महीनों पहले से जिस मैच के चर्चे थे उसमे ना तो शाहीन शाह अफरीदी को स्विंग मिली और ना ही बाबर आजम का बल्ला चला। इस महा मुकाबले में बल्ला भी मेजबान टीम का चला और गेंदबाज भी। गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 42 . 5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया और जवाब में बल्लेबाजों ने 30 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विश्व कप में 1992 के बाद से भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार आठवीं जीत है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here