गोलियों की तड़तड़हाट से सहमा सुल्तानपुरी इलाका, बाल-बाल बचा शख्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बीती रात कुछ हमलावरों ने एक युवक को मारने के इरादे से गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए. गनीमत रही कि इस हमले में वो बाल-बाल बच गया.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मामले की जानकारी देते पीड़ित के पिता

नई दिल्ली: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली का सुल्तानपुरी इलाका शुक्रवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने एक युवक को मारने के इरादे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. हालांकि घटना में वो बाल-बाल बच गया. हमलावरों की संख्या 12 से अधिक बताई जा रही है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

आरोपियों ने पीड़ित चांद के घर पर पत्थरबाजी भी की. इससे दहशत का माहौल है. एक बार फिर सुल्तानपुरी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं. आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है. पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसकी आरोपी लड़कों से बहस हो गई थी. बदला लेने की नियत से फायरिंग हुई है.

सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंची और इसकी पड़ताल में जुट गई है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस द्वारा यह बताया गया कि घटना की जांच की जा रही है. अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. विधिक कार्यवाही की जाएगी.

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में पुलिस के तमाम कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. 9 अक्टूबर को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया था. दरअसल यहां दो युवकों के बीच झगड़े में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद घायल युवक ने बदला लेने के लिए चाकू मारने वाले युवक के घर पर हमला कर दिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. घटना रविवार देर रात की है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here