पति-ससुर ने की महिला की हत्या, कमरे में दफनाया शव और हो गए फरार – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में महाराजगंज थाना अंतर्गत एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां जजमानपुर गांव में 22 साल की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर के अंदर ही दफना दिया.

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार है. पुलिस ने शव को आरोपी के घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज के जजमानपुर गांव में अनीता नाम की महिला को उसके पति और ससुर ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद घर में ही डेडबॉडी को दफना दिया. इसके बाद घर के सभी लोग फरार हो गए. इस बारे में जब ग्रामीणों को पता चला तो सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर घर की तलाशी ली. इसके बाद कमरे को खुदवाकर पुलिस ने महिला की लाश बरामद कर ली.

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे ससुरालीजन

पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं महिला के मायके वालों को सूचना दी गई. खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए. मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतिका को उसके ससुराल वाले आएदिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इसी वजह से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस से बचने के लिए डेडबॉडी को घर के अंदर ही दफना दिया. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

घटना को लेकर क्या बोले प्रभारी एसपी?

आजमगढ़ ग्रामीण के प्रभारी एसपी संजय कुमार ने कहा कि महाराजगंज में दहेज हत्या का केस सामने आया है, एक महिला जिसकी शादी लगभग 1 साल पहले हुई थी, उसके पति और उसके ससुर द्वारा पीटकर हत्या कर दी गई. उसके शव को मकान में फर्श के नीचे दफना दिया गया था. मृतका के भाई हरेंद्र का आरोप है कि बहन के ससुराल वाले बाइक की डिमांड कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी. इसमें मृतका के पति सूरज और ससुर गुलाब को आरोपी बनाया गया है, उनकी तलाश की जा रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here