मैक्सिको की वो नेता जो मानती है PM Modi को भाई, राखी बांध लिया आशीर्वाद – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

मैक्सिको की एक महिला नेता, जो पीएम मोदी को अपना भाई मानती हैं, आज राखी बांधकर उनसे आशीर्वाद लिया। मैक्सिकन सीनेट की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ पर राखी बांधी।

एना लिलिया रिवेरा पी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आईं हुईं, जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी।

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने जी20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) को संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ बताते हुए कहा कि संसद, बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हैं। दिल्ली में यशोभूमि में नौवें पी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “यह शिखर सम्मेलन एक महाकुंभ है क्योंकि यह दुनिया की संसदीय प्रथाओं के अभिसरण का प्रतिनिधित्व करता है। भारत चंद्रमा पर उतरा और जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की। आज, हम P20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के लोगों की शक्ति का जश्न मनाने का एक मंच भी है।

महिला आरक्षण का जिक्र

प्रधानमंत्री ने यहां नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष सम्मेलन (पी20) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने से जुड़ा हालिया कानून देश की संसदीय परंपरा को और समृद्ध करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत में लोगों को घटना के समय ही जानकारी प्रदान करने के लिए 28 भाषाओं में 900 से अधिक टीवी चैनल हैं और लगभग 200 भाषाओं में 33,000 से अधिक विभिन्न समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं।

भारत-मैक्सिको संबंध

वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से भारत-मैक्सिको संबंधों पर कहा गया कि भारत-मेक्सिको संबंध लगातार मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहे हैं, जो आपसी समझ और बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और सर्वांगीण सहयोग की विशेषता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here