तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर,एक छात्र की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

चौमूं थाना इलाके के नेशनल हाइवे-52 स्थित हाड़ौता के पास बुधवार देर रात को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन कॉलेज छात्रों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो छात्रों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर दो छात्रों का गंभीर हालत में इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान बलकेश यादव (20) पुत्र सुरेश यादव निवासी कोटपूतली के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक हाड़ौता स्थित एमजेएफ कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग और बाइक पर सवार लोगों के बीच हाड़ौता स्थित एक होटल पर पहले आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया की स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने बाइक सवार लोगों के टक्कर मार दी और कार से कुचलने का प्रयास किया। इस टक्कर की चपेट में आने से एक बाइक सवार कॉलेज छात्र बलकेश यादव की मौत हो गई। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है और साथ ही घटनास्थल का मौका-मुआयना करके आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here