हमास के आतंकियों ने मासूमों पर भी ढाया जुल्म, कलम किए कइयों के सिर; मिले 40 बच्चों के शव – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

इजरायल के इलाके कफर अजा किबुतज में इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) को 40 बच्चों की लाश मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कुछ के सिर भी कटे हुए हैं। बता दें हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला बोला था।

जिसमें उन्होंने इजरायल की तरफ 5000 रॉकेट दागे और सीमा के भीतर घुसपैठ की। हमास के अतांकियों ने मासूल लोगों को अपना निशाना बनाया और उन्हें अगवा कर लिए। कई बच्चों के सामने उनके माता पिता को गोलियों से छलनी कर दिया और अब उस जगह पर 40 बच्चों के भी शव मिले हैं।

आईडीएफ ने विदेशी प्रेस को केफ़र अज़ा के उन इलाकों में जाने की अनुमति दी जहां जिसे हमास के आतंकियों ने तबाह कर दिया गया था। घटनास्थल पर मौजूद i24 न्यूज के पत्रकार ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। पत्रकार ने कहा, “यहां कुछ सैनिकों से बात करने पर उन्होंने कहा कि जब वे इन रास्तों से गुजर रहे थे तो उन्होंने जो देखा वह दिल को दहला देने वाला था। सैनिकों ने बताया कि वहां बच्चों के शव थे जिनके सिर कटे हुए थे और उनके परिवार को गोलियों से भून दिया गया था।”

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिका का कहना है कि उन्होंने यहां ऐसी चीजें देखीं जिसे उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा हुआ है जिसकी कल्पना यूरोप में हुए यहूदियों के साथ नरसंहार में से किया जा सकता है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक दोनों तरफ से कम से कम 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइल के मुताबिक, हमास और अन्य चरमपंथी समूहों ने गाजा में 150 से ज्यादा सैनिकों और आम लोगों बंधक बना लिया है। वहीं हमास के हमले से इजरायल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here