IND vs AFG Weather: भारत-अफगानिस्तान मैच में कैसा होगा मौसम का मिजाज? – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 के नौवें मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) की टक्कर है. दोनों टीमें आज दोपहर 2 बजे भिड़ेगी. यह मैच दिल्ली (Delhi) में खेला जाएगा. यहां भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली में फिलहाल सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं. पूरे दिनभर यह छुटपुट बादल दिल्ली के आसमान पर डटे रहेंगे. लेकिन मौसम विभाग की ताजा अपडेट्स की मानें तो इन बादलों से मैच पर कोई असर नहीं होगा. दिल्ली में आज मौसम साफ ही रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं होंगे. यहां हल्के बादल होने से मुकाबले में थोड़ा और मजा आएगा क्योंकि इनसे तेज गेंदबाजों को हल्का मुवमेंट मिलता है.

तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज का दिन गर्म ही रहने वाला है. दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, शाम में यह 27 डिग्री तक गिर सकता है. कुल मिलाकर दिल्ली का मौसम फिलहाल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से परफेक्ट है.

पिछले मैच में हुई थी रिकॉर्ड्स की बारिश
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने जाने वाला आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां पिछले मैच में जमकर रन बरसे थे. दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए वर्ल्ड कप 2023 के एक मुकाबले में यहां कुल 754 रन बने थे. इस मैच में वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े टीम स्कोर के साथ ही सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बना था. अरुण जेटली स्टेडियम की बैटिंग विकेट ने इन रिकॉर्ड्स में अहम भूमिका निभाई थी. आज के मैच में भी कुछ इसी तरह रनों की बरसात हो सकती है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here