पान की दुकान में 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चुराने वाला नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर,पान की दुकान में 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चुराने वाला नकबजन गिरफ्तार। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 17 में एक पान की दुकान में रात के समय में सेंध लगाकर हजारों का तंबाकू उत्पाद चुराने वाले नकबजन को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उससे माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
यह भी पढ़ें – महामंदिर पुलिस ने पकड़ी मोबाइल लुटेरों की गैंग,दो गिरफ्तार
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रामनगर झंवर रोड निवासी हड़मान राम पुत्र चूनाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी एक पान की दुकान सेक्टर 17 में श्रीपान भंडार के नाम से है। जहां से 7-8 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने ताला तोडक़र 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चोरी कर ले गया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को जांच के बाद अब आरोपी नकबजन सूरसागर स्थित कुत्तों का बाड़ा निवासी अर्जुन उर्फ पांचुड़ी पुत्र सुदेश वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। उससे माल बरामदगी के प्रयास जारी है।
खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















