वित्त मंत्री सीतारमण पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मोरक्को पहुंचीं – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण जी-20 एफएमसीबीजी, विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की सालाना बैठकों में हिस्सा लेने मोरक्को की पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मोरक्को पहुंच गई हैं।

वित्त मंत्री का मोरक्को के कैसाब्लांका हवाई अड्डे पर मोरक्को में भारतीय राजदूत राजेश वैष्णव ने स्वागत किया।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मोरक्को पहुंच गई हैं। सीतारमण इस दौरान चौथी जी-20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठकों के साथ-साथ विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की सालाना बैठकों में हिस्सा लेंगी। इन बैठकों में दुनियाभर के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकर भाग लेंगे।

वित्त मंत्री सीतारामण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास चौथी जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। सीतारामण 11 से 15 अक्टूबर तक माराकेच में होने वाली अन्य बैठकों के अलावा इंडोनेशिया, मोरक्को, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी। मंत्रालय के मुताबिक विश्व बैंक समूह और आईएमएफ की वार्षिक बैठक मोरक्को के माराकेच में हो रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here