7 साल की उम्र में पापा से सीखा कंप्यूटर, 16 में खड़ी कर दी 100 करोड़ की कंपनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

16 साल की उम्र में बच्चे 10वीं क्लास की में पढ़ते हैं लेकिन प्रांजलि ने इस उम्र में 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी. ये बात शायद लोगों को हजम नहीं हो पाए लेकिन सच है.

प्रांजलि अवस्थी नाम की 16 वर्षीय भारतीय लड़की ने अपने एआई स्टार्टअप, Delv.AI से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में में धूम मचा दी है. जिस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से दुनिया डर रही है उसे प्रांजलि ने बड़े मौके के तौर पर लिया.

खुद प्रांजलि अवस्थी ने अमेरिका में मियामी टेक वीक प्रोग्राम में यह खुलासा किया. प्रांजलि ने कहा, ” मैंने जनवरी 2022 में अपना बिजनेस शुरू किया और लगभग 3.7 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करने में सफल रही.

क्या करती है प्रांजलि की कंपनी
प्रांजलि अवस्थी के अनुसार, Delv.AI का मुख्य लक्ष्य इंटरनेट संसाधनों के लगातार बढ़ते चलन और दुनियाभर में उपलब्ध विशिष्ट जानकारी को शीघ्रता से खोजने में शिक्षकों व लोगों की सहायता करना है. इस बिजनेस मॉडल को लेकर प्रांजलि की कंपनी Delv.AI को $450,000 (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) फंड मिला है. वर्तमान में कंपनी की नेटवर्थ $12 मिलियन (लगभग 100 करोड़ रुपये) है.

महज 16 साल की उम्र में प्रांजलि ने अपनी कंपनी में 10 लोगों को रोजगार दिया है. वे अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए कोडिंग से लेकर ऑपरेशन और कस्टमर सर्विस तक, Delv.AI में कई मोर्चों पर काम संभालती हैं.

आखिर कैसे मिली इतनी बड़ी कामयाबी
16 साल की उम्र में 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर देना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है इसलिए लोगों के मन यह सवाल जरूर होगा कि आखिर प्रांजलि ने ये मकाम कैसे हासिल कर लिया. दरअसल बचपन से ही प्रांजलि टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत जुनूनी थीं. इसका क्रेडिट उनके पिता को भी जाता है, जिन्होंने कम उम्र में प्रांजलि को कंप्यूटर साइंस के बारे में बताया. प्रांजलि ने 7 साल की छोटी-सी उम्र में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करना शुरू कर दी.

महज 13 साल की उम्र में प्रांजलि अवस्थी फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी इंटर्नशिप के लिए पहुंचीं. यहां प्रांजलि ने मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स पर काम किया. इस दौरान प्रांजलि ने डेटा पर काफी रिसर्च की और यहीं से उसे यह अहसास हुआ कि कैसे एआई के जरिए प्रॉबल्म को सॉल्व किया जा सकता है. इसके बाद प्रांजलि ने Delv.AI की नींव रखी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here