
गोमतीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक समेत परिवार के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एक युवती ने गोमतीनगर थाना में तहरीर दी है। इसमें बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में टीमों को लगाया है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















