नुसरत भरूचा ने बताया इस्राइल के खौफनाक मंजर का हाल, एक्ट्रेस के खुलासे से आप भी जाएंगे डर – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली नुसरत भरूचा इन दिनों इस्राइल और फलस्तीन के युद्ध में फंसे होने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत अपनी फिल्म ‘अकेली’ की स्क्रीनिंग के लिए इस्राइल में हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने घई हुई थीं।

वह इस्राइल और फलस्तीन आतंकी समूह हमास के बीच हुए युद्ध के बीच फंस गई थीं। इस दौरान उनसे कॉन्टैक्ट भी टूट गया था, हालांकि अब वह अपने देश सही सलामत लौट आई हैं। भारत लौटने के कुछ दिनों बाद हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वहां के कैसे हालात थे।

कुछ देर पहले ही नुसरत ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस्राइल के खौफनाक मंजर की जानकारी साझा की। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया और खुलासा किया कि वह शनिवार की सुबह बॉम की आवाजों से उठी थीं। अभिनेत्री ने लिखा, ‘भावनाओं की एक रोलरकोस्टर सवारी, जिसके अंतिम 36 घंटे मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय और चुनौतीपूर्ण रहेंगे… मेरे निर्माता, स्टाइलिस्ट और मुझे 3 अक्तूबर को हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मेरी फिल्म अकेली की स्क्रीनिंग के लिए इस्राइल के हाइफा शहर में भेजा गया था।’

सभी चीजों का आनंद लेने के बाद 6 अक्तूबर के बाद हम लोग अगले दिन वापस आने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन शनिवार की सुबह पिछली शाम के जश्न की तरह बिल्कुल भी नहीं थी। हम बमों के फटने की आवाज, तेज सायरन से उठे थे। हमें उठते ही हमारे के होटल के बेसमेंट में एक शेलटर में भेज दिया गया था। कभी न खत्म होने वाले इंतजार के बाद जब हम वहां से निकले तभी हमें पता चला कि इस्राइल पर हमला हो रहा है। इस खबर के लिए हमें कोई भी तैयार नहीं कर सकता था।’

बता दें, जहां पूरी दुनिया हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले से हैरान-परेशान थी, वहीं हमारे देश में नुसरत के वहां फंसे होने की खबर से खलबली मच गई थी। इस्राइल और फलस्तीन आतंकवादी समूह के बीच चल रहे टकराव के बीच अभिनेत्री के इस्राइल में फंस होने की खबर जैसे ही अभिनेत्री की टीम ने दी थी, वैसे ही सभी फैंस चिंतित हो गए थे। नुसरत की टीम ने खुलासा किया था कि वे बाद में उनसे संपर्क नहीं कर पाए, हालांकि, उनके प्रचारक ने पुष्टि की थी कि वह सुरक्षित हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here