अफगानिस्तान में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही,2053 की मौत अफगानिस्तान में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही,2053 की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही,2053 की मौत

  • 9240 से अधिक लोग घायल
  • रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3
  • भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था
  • भूकम्प में 6.3, 5.9 और 5.5 तीव्रता वाले तीन जोरदार झटके आए
  • भूकम्प के झटको से 1328 घर जमीदोज

अफ़ग़ानिस्तान,अफगानिस्तान में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही,2053 की मौत। पश्चिमी अफगानिस्तान में ईरानी सीमा के पास आए इस तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई दी। इस शक्तिशाली भूकंप से 2053 लोगों की मौत होने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई गई है। भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इस भूकम्प में 6.3, 5.9 और 5.5 की तीव्रता वाले तीन जोरदार झटके आए। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान के पश्चिम में भीषण और शक्तिशाली भूकंप में करीब 2053 लोग मारे गए और 9240 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- कमोडिटी कारोबारी को पूर्व पार्टनर ने गुर्गे भेजकर दी जान की धमकियां

अफगानिस्तान में आए भूकंप के तीब्र झटकों से 1328 घर जमीदोज गए। बताया गया कि अफ़ग़ानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में आए 6.3 की तीब्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी है,इस प्राकृतिक आपदा में 2053 लोगों की मौत हो गई और 9240 घायल हुए हैं यह आंकड़ा और भी बढ़ने की आशंका है। आपदा स्थल पर खोज व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कहा गया कि हेरात शहर से 40 किलोमीटर दूर कई गाँव तबाह हो गए। कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग अभी मलबे में फंसे हुए हैं। लोगों ने तेज तीब्रता के तीन तेज झटके महसूस किए। कुछ लोगों ने भूकम्प के खतरनाक दृश्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भवन,इमारतें, मकान पहले हिले फिर ढह कर बिखर गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। अफगानिस्तान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने कहा कि हेरात में भूकंप से मृतको की संख्या मूल रूप से बताई गई संख्या से ज्यादा है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here