अमेरिका के न्यू जर्सी में अक्षरधाम मंदिर का भव्‍य का उद्घाटन आज – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

नई दिल्‍ली. अमेरिका के न्यू जर्सी में अक्षरधाम मंदिर का आज भव्‍य का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है. यह अक्षरधाम मंदिर भारत के बाहर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा.

इस मंदिर के उद्घाटन के लिए समारोह 30 सितंबर को शुरू हो चुके हैं.

बीएपीएस के संत तीर्थ स्‍वरूदास स्‍वामी ने बताया कि अमेरिका के न्यू जर्सी के रॉबिंसविले में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का निर्माण किया गया है. यह मंदिर दिल्‍ली अक्षरधाम से काफी विशाल और विहंगम है. 30 सितंबर से अक्षरधाम मंदिर का समर्पण समारोह शुरू हो चुका है. यह आयोजन परम पावन महंत स्वामी महाराज की मौजूदगी में चल रहा है. इस अक्षरधाम मंदिर के लिए के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के तमाम राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.

इस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर को 12,500 वॉलेंटियर्स ने 12 सालों में बनाया है और इसका निर्माण कार्य 2011 से 2023 के दौरान हुआ है. इस समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा. आज शाम 6 बजे से 9.30 बजे तक श्रद्धालु live.baps.org लिंक पर प्रसारण देख सकते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here