दांत दर्द को न करें अनदेखा, जानिए क्यों होता है ऐसा; कैसे मिलेगा आराम? – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

दांत दर्द एक आम समस्या है, जो मामूली झुंझलाहट से लेकर गंभीर परेशानी बन सकती है. दांत के दर्द को ओडोंटेल्जिया या डेंटल पेन भी कहते हैं. यह दांत के भीतर या आस-पास की संरचनाओं से हो जाता है.

दांत दर्द के मुख्य कारण हैं:

दांत में सड़न: बैक्टीरिया से उत्पन्न एसिड दांत के इनेमल को खराब कर देते हैं, इससे दांत में कैविटी या दंत क्षय हो जाता है, जो सेंसिटिविटी व दर्द का कारण बनता है.

मसूड़ों के रोग: पेरीडोंटल रोग जैसे जिजिवाइटिस और पेरीडोंटिटिस से मसूड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है. एडवांस्ड स्टेज में दांत कमजोर होकर हिलने लगता है.

दांत में फ्रैक्चर: ऐसा किसी दुर्घटना या सख्त चीज को काटने की कोशिश करने पर होता है. ऐसे में दर्द के साथ प्रभावित हिस्सा अतिसंवेदन शील हो जाता है.

दांत में फोड़ा: जब दांत का संक्रमण आस-पास के टिशू में फैलने लगता है तो यह फोड़े का कारण बन सकता है. इसके कारण दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

टीथ ग्राइंडिंग: कुछ लोग नींद में दांत भींचते हैं, जिससे दांतों की इनेमल खराब होती रहती है. इससे जलन व दर्द रहने लगता है.

सेंसिटिविटी: ठंडी, गरम या मीठी चीजों के लिए सेंसिटिविटी महसूस होना शुरुआती संकेत है. ध्यान ने देने पर दांत व मसूड़ों में दर्द झनझनाहट रहने लगती है.

दांत दर्द से कैसे मिलेगा आराम?

गर्म पानी से कुल्ला करें
गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर या गर्म पानी के साथ कुल्ला करना दांतों के दर्द को कम कर सकता है.

दर्दनिवारक दवा
अस्पिरिन या इबुप्रोफेन जैसी दर्दनिवारक दवाएं लेने से दर्द कम हो सकता है. लेकिन यह दवाएं किसी डॉक्टर की सलाह पर ही लें.

दांत के नुकसान से बचाव
दर्द के बावजूद, आपको दांत के नुकसान से बचने के लिए खुद को स्वच्छ रखना होगा. दांतों की सफाई को नजरअंदाज नहीं करें और डेंटिस्ट के नियमित चेकअप करवाएं.

गर्म और ठंडा ट्रीटमेंट
आपके दांतों का दर्द गर्म और ठंडे चीजों का सही समय पर सेवन करके भी कम किया जा सकता है. जब आपका दांत दर्द करता है, तो गर्म पानी बर्तन में बहुत ही हल्का गरम पानी लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाएं, फिर इसे दांतों के पास लगाएं.

डॉक्टर से सलाह लें
अगर दर्द बहुत ज्यादा है और लंबे समय तक बना रहता है, तो तुरंत दंत चिकित्सक से सलाह लें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here