MBBS उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, पासिंग मार्क्स में हुआ बदलाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को एमबीबीएस उत्तीर्ण अंकों को 40 प्रतिशत तक कम करने के दिशानिर्देशों को वापस ले लिया है.

NMC ने यह कहते हुए कि एमबीबीएस उत्तीर्ण अंकों में कट-ऑफ को 40 प्रतिशत तक कम करना “संभव नहीं” है. आयोग ने कहा कि विषय वस्तु पर गहन विचार के बाद यह निर्णय लिया गया है.

इससे पहले सितंबर में आयोग ने दो पेपर वाले MBBS विषयों के लिए उत्तीर्ण अंक घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया था. आयोग ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उत्तीर्ण अंकों के संबंध में योग्यता आधारित चिकित्सा शिक्षा (CBME) पाठ्यक्रम दिशानिर्देशों में संशोधन किया था. बता दें कि 1 सितंबर को आयोग द्वारा संशोधित सीबीएमई दिशानिर्देश जारी किए गए थे.

NMC ने कहा: “जिन विषयों में दो पेपर होते हैं, उम्मीदवारों को उक्त विषय में उत्तीर्ण होने के लिए कुल मिलाकर (दोनों पेपर एक साथ) न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.” हालांकि NMC दिशानिर्देशों ने MBBS उत्तीर्ण अंकों को संशोधित किया, लेकिन कई छात्रों ने उत्तीर्ण अंकों को कम करने के कदम को एक अच्छा कदम बताया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here