जेठ और जेठानी के तलाक के बीच फंसी प्रियंका चोपड़ा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

प्रियंका चोपड़ा का ससुराल वाला परिवार कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। देसी गर्ल के जेठ और जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर का तलाक हो रहा है। दोनों के तलाक को लेकर रोज नए अपडेट आते हैं।

इसी बीच खबर आ रही है कि जो और सोफी के तलाक के बीच प्रियंका पिस रही हैं। अब यह तो आप सब जानाते हैं कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी के काफी करीब हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड रहा है और वह इसके साथ ही अपने जेठ जो और उनकी दोनों बेटियों के भी करीब हैं। प्रियंका पूरे परिवार को अपने करीब चाहती हैं इसलिए उनके लिए ये काफी मुश्किल समय है।

प्रियंका बीच में फंसी
प्रियंका को समझ नहीं आ रहा कि वह किसका सपोर्ट करें जेठ या फिर जेठानी। उनकी तो इच्छा है कि दोनों साथ ही रहें, लेकिन जो और सोफी ने ठान लिया है कि अब दोनों की राह कभी एक नहीं हो सकती। ऐसा कहा जा रहा है कि सोफी का प्यान थाा जो के साथ लंदन में शिफ्ट होने का और वह चाहती थीं प्रियंका और निक भी वहीं रहें। प्रियंका काफी परेशान हैं और दोनों के तलाक में अपने रिश्तों को लेकर पिस रही हैं।

4 साल की शादी तोड़ी
सोफी और जो के बारे में बता दें कि दोनों ने लंबे समय की डेटिंग के बाद साल 2019 में शादी की थी। पिछले महीने दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अलग होने की घोषणा की थी जिसे पढ़कर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में लिखा था, 4 साल की खूबसूरत शादी के बाद, हमने साथ में मिलकर डिसाइड किया है इस शादी को खत्म करने का। ये फैसला हमने मिलकर किया है और आशा करते हैं कि सब हमारी और बच्चों की प्राइवेसी का ध्यान रखें।

बच्चों को लेकर किया ये फैसला
बता दें कि जो और सोफी ने अपने दोनों बच्चों की हिरासत की लड़ाई को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की ओर रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 4 दिन की मध्यस्थता का फैसला किया है ताकी दोनों पैरेंटिंग प्लान को लेकर डिस्कस कर सकें। ये सब तब हुआ जब सोफी ने जो पर केस किया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के पासपोर्ट अपने पास रखे हैं और बच्चियों को सोफी के घर इंग्लैंड नहीं जाने दे रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here