Aamir Khan की बेटी Ira के लिए किया खास पोस्ट, बधाई देते हुए लिखा- ‘कमाल है यार बच्चे बड़े हो गए…’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर मेंटल हेल्थ पर बात करती दिखाई देती हैं. पिछले दिनों वर्ल्ड सुसाइड वीक पर भी उन्होंने पैपराजी के सामने अपनी राय रखी थी.

वहीं अब इरा खान ने मेंटल हेल्थ इशू को लेकर एक नई पहल शुरू की है जिसके लिए उन्हें कई सितारों ने बधाई दी है. इसी कड़ी में सलमान खान ने अपने दोस्त आमिर की बेटी को बधाई दी है और एक खास पोस्ट लिखा है.

दरअसल इरा खान के अगस्तू फाउंडेशन ने मानसिक समस्याओं वाले लोगों की मदद के लिए एक नया कंपेन शुरू किया था. इसी से जुड़ी एक पोस्ट को सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा- ‘कमाल है यार बच्चे बड़े हो गए, बड़े मजबूत हो गए हैं और बड़े समझदार भी…. बहुत पसंद आया.. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे बेटा.’

इरा खान ने कहा सलमान को थैंक्यू
सलमान खान के इस प्यार भरे पोस्ट पर इरा खान ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए लिखा- ‘हाहा थैंक्यू.’ सलमान के अलावा इरा खान की इस पहल को कई दूसरे स्टार्स ने भी सराहा है. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने लिखा- ‘इरा खान ने बहुत सही कहा है. देखें और शेयर करें.’ वहीं इरा खान की पर्सनल लाइफ पर बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी. वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

दिवाली पर रिलीज होगी टाइगर 3
सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में दिखाई दिए थे. अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ दिखाई देंगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here