भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में जापान को दी मात, ओलिंपिक का टिकट भी मिला – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2022 का गोल्ड मेडल जीत लिया है. हाल ही में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीने वाली भारतीय टीम ने फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए चौथी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

इसके साथ ही कोच क्रेग फुल्टन की टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. एशियन गेम्स 2022 में भारत का ये 22वां गोल्ड मेडल है. जापान ने ही 2018 में इस इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. तब भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल से काम चलाना पड़ा था.

हाल ही में कोच बने क्रेग फुल्टन के नेतृत्व में भारत ने 3 महीने में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है. इससे पहले भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. इस बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने एशियाई हॉकी पर पूरी तरह से अपना दबदबा हासिल कर लिया. एशियन गेम्स का गोल्ड इसलिए भी अहम है क्योंकि इसने सीधे ओलिंपिक का टिकट दिया है. पिछले बार भारत को क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना पड़ा था लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं होगी.

धीमी शुरआत के बाद खुला खाता

टीम इंडिया ने मुकाबला 5-1 से जरूर जीता लेकिन उसे खाता खोलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी. पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हो सका, जबकि दूसरा क्वार्टर भी ऐसा ही जाता दिख रहा था. दूसरे क्वार्टर के अंत में पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल दागकर खाता खोला. फिर तो भारत के लिए गोल की बहार आ गई.

तीसरे और चौथे क्वार्टर में बरसे गोल

तीसरे क्वार्टर से भारत ने जल्दी-जल्दी गोल बरसाने शुरू कर दिये. तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक तूफानी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया. इसी क्वार्टर में एक और गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आया और इस बार अमित रोहिदास ने सफलता दिलाई. चौथे क्वार्टर में भी ये सिलसिला जारी रहा और अभिषेक ने भारत की बढ़त को 4-0 करते हुए जीत को पक्का कर दिया था. जापान ने इस दौरान एक गोल दागकर अपना खाता खोला लेकिन ये काफी नहीं था. मैच खत्म होने से 2 मिनट पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने अपना दूसरा और मैच का पांचवां गोल दागते हुए भारत की जीत पर मुहर लगाई.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here