मोम के पुतले के लिए नाप देने दुबई पहुंचे अल्लू अर्जुन, बने तुसाद म्यूजियम में पहुंचने वाले पहले तेलगू एक्टर – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

मुंबई: ‘पुष्पा: द राइज’ से हर किसी के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले जहांअल्लू अर्जुन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के चलते खबरों में बने रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्जुन इन दिनों अपने वैक्स स्टैच्यू को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, आपने सही सुना। एक्टर का मोम का पुतला दुबई स्थित मैडम तुसाद में लगाया जाएगा।

खबर है कि इस साल के अंत तक उनका पुतला बनकर तैयार हो जाएगा और म्यूजियम में लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित कर दिया जाएगा। हाल ही में अभिनेता की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह मोम के पुतले के लिए नाप देते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि उनका यह पुतला एक लाल जैकेट पहनेगा, जो उन्होंने अपनी फिल्म ‘अला वैकुंठपूर्मुलु’ के बोर्डरूम डांस सीन में पहनी थी। जब अल्लू अर्जुन को पता लगा था कि मैडम तुसाद दुबई में उनको मोम के पुतले के लिए चुना गया है तब एक्टर ने इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी।

अल्लू अर्जुन बयान में कहा था-‘मैंने लॉस एंजिल्स में मैडम तुसाद का दौरा किया था और मैं वहां के अनुभव से अचंभित हो गया था! मुझे अब इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे पास भी एक मोम का पुतला होगा, मैं इस पर कभी भी विश्वास नहीं कर पाऊंगा।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here