चेहरे पर विटामिन सी इस्तेमाल करने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें बरना हो सकता है नुकसान – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

चेहरे या स्किन की देखभाल के लिए मार्केट में महंगे से लेकर सस्ते यानी कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. इनमें से एक प्रोडक्ट विटामिन सी भी है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने और हेल्दी रखने का काम करता है.

विटामिन सी से बने अलग-अलग प्रोडक्ट आपको मिल जाएंगे पर इन्हें लगाने का सही तरीका क्या है ये बहुत कम लोग जानते हैं. क्या इसे दिन में दो बार स्किन पर अप्लाई करना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप विटामिन सी की चीजों को स्किन पर लगाते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

आमतौर पर यह सभी को पता होता है कि, विटामिन सी सीरम त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर चेहरे की खूबसूरती को तो बढ़ाता है। साथ ही ये शरीर को बाहर से होने वाले किसी भी संक्रमण से भी बचाता है। विटामिन सी का प्रयोग नाइट क्रीम से लेकर माॅश्चराइजर के तौर पर भी किया जाता है।

पहले करें पैच टेस्ट
पहली बार विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करने से पहले जरूरी है कि स्किन पर इसका पैच टेस्ट कर लिया जाये. तो इसके लिए आप कलाई या कान के पीछे के हिस्से के छोटे से एरिया पर थोड़ा सा विटामिन सी सीरम लगाकर छोड़ दें. इसके बाद इस हिस्से को बिना धोये लगभग 24 घंटे तक इंतजार करें. अगर आप स्किन पर किसी तरीके की खुजली, रेडनेस या इरीटेशन महसूस नहीं करते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

मॉर्निंग में अप्लाई करना

कई लोगों का मानना है कि विटामिन सी को मॉर्निंग में अप्लाई करने के कई फायदे हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को प्रोटेक्शन देते हैं और धूप से बचाते हैं. ऐसे में स्किन ग्लो कर पाती है.

ऐसे करें इस्तेमाल
विटामिन सी सीरम को इस्तेमाल करने से पहले आप अपने हाथों को साफ करके फेस को भी क्लीन और टोन कर लें. इसके बाद चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाएं और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें. इसके थोड़ी देर बाद स्किन को मॉइस्चराइज़ कर लें. विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल आमतौर पर प्रति दिन एक या दो बार किया जा सकता है. लेकिन इसके इस्तेमाल करने से पहले पैक पर लिखे निर्देश और एक्सपायरी डेट को चेक करना बिलकुल न भूलें.

अगर आप इसे यूज करने वालों में नए हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही फेस पर अप्लाई करते समय इसकी क्वांटिटी भी कम रखें.

प्रोडक्ट को लगाने से पहले उस पर लिखे सभी दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़ लें.

विटामिन सी का प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से बात कर लें. साथ ही अपने स्किन टाइप का ध्यान भी रखें.

अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी जैसे रेडनेस या खुजली हो तो भूल से भी इस तरह की चीजों को स्किन पर न लगाएं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here