
अगर आप रिस्क फ्री निवेश स्कीम की तलाश में हैं तो किसान विकास पत्र आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह ग्राहकों को शानदार ब्याज के साथ ही लंबी अवधि में पैसे डबल करके देता है.
किसान विकास पत्र स्कीम के तहत आपको जमा राशि पर अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में 7.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ कंपाउंडिंग पर मिल रहा है. इस स्कीम की खास बात ये है कि इसमें आप जितनी चाहे उतनी राशि निवेश कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस ने निवेश की जाने वाली राशि की कोई अपर लिमिट तय नहीं की है. वहीं आप स्कीम में कम से कम 1000 रुपये की राशि निवेश कर सकते हैं.
अगर आप इस स्कीम में 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कुल 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने में 20 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस इस खाते को सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरीके से खोलने का विकल्प देता है. ज्वाइंट खाते को तीन लोग मिलकर खोल सकते हैं.
अगर किसी खाताधारक की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में खाते में जमा राशि को नॉमिनी या उत्तराधिकारी को दे दिया जाएगा. वहीं अगर आप मैच्योरिटी से पहले खाते को बंद करना चाहते हैं तो 2 साल 6 महीने ऐसा कर सकते हैं.
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



















