LPG पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब ₹603 में मिलेगा गैस सिलेंडर – 24×7 Khabre Fatafat

0
5

केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर अतिरिक्त 100 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यह उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। इस तरह अब देश की राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 603 रुपये हो गई है।

अब तक लाभार्थियों को 703 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिल रहा था।

आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। योजना के लाभार्थियों को पहली बार गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा मुफ्त में दिया जाता है। अब तक सरकार योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी। अब इसे 100 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही नई सब्सिडी कुल 300 रुपये की हो गई है।

एक महीने पहले के मुकाबले 500 रुपये सस्ता सिलेंडर
आपको बता दें कि बीते अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली में सामान्य ग्राहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये में मिल रहा था। इसके बाद सरकार ने बड़ी कटौती करते हुए 200 रुपये सस्ता कर दिया तो सिलेंडर के दाम 903 रुपये हो गए। वहीं, उज्जवला योजना के तहत आने वाले ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर 703 रुपये में मिल रहा था। अब नई कटौती के बाद सिलेंडर की कीमत 603 रुपये हो गई है। इस तरह एक महीने के भीतर लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले सिलेंडर 500 रुपये कम दाम पर मिल रहा है।

अब तक कितने लाभार्थी: इस योजना में अगले 3 साल तक महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। 75 लाख नए कनेक्शन के साथ ही योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी। बता दें कि इस योजना का मकसद लकड़ी या दूसरे तरीके से खाना पकाने वाली महिलाओं को धुंअे से बचाना था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here