नोएडा में ऑटो चालक को बंधक बनाकर लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास नाला रोड पर ऑटो चालक को बंधक बनाकर उसका ऑटो और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-79 से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर ऑटो व उनके पास से तमंचा बरामद हुआ है. आरोपियों की पहचान औरैया निवासी मयंक यादव और रोहित के रूप में हुई है, जो वर्तमान में भंगेल में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे.

नोएडा में पुलिस ने ऑटो चालक को बंधक बनाकर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी मंगलवार को क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने आए थे, जिसके दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

एसीपी सौम्या सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को एक व्यक्ति ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गाजियाबाद से दो लोगों ने सेक्टर-92 जाने के लिए उसका ऑटो बुक किया था. रास्ते में रिक्शा चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने मारपीट की. इसके बाद सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास नाला रोड पर बदमाश उसका ऑटो, मोबाइल व नकदी लूट ली और शिकायतकर्ता को नाले के पास फेंक कर फरार हो गए.

इसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस टीम ने बीते कुछ दिनों के दौरान गाजियाबाद से सेक्टर-76 तक के रास्ते की करीब 40 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसमें बदमाशों के बारे में सुराग मिला. दोनों जब मंगलवार को किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में आए तभी मुखबिर से मिली सूचना पर उन्हें दबोच लिया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वह चोरी की ऑटो को सेक्टर-140 स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में छोड़कर भाग गए थे. थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा संबंधित ऑटो को लावारिस श्रेणी में दाखिल किया गया था. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में भी केस दर्ज हुआ है. उन्होंने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी निकाली जा रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here