सड़क पर मिला युवक का शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

जनपद के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी निवासी धर्मेंद्र पुत्र सामंत सिंह (28) का शव गीता पत्नी स्वर्गीय वीर सिंह कुशवाहा के मकान के सामने गली में शनिवार देर रात पड़ा मिला।

ग्रामीण की सूचना पर घंटों बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल में जुट गया।

मृतक के पिता सामंत सिंह और चाचा अजय पाल ने शनिवार को बताया उनका पुत्र नोएडा में नौकरी करता था। वह कब मल्हौसी आया है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। रात्रि करीब 2:00 बजे याकूबपुर चौकी में तैनात सिपाही आलोक शुक्ला उसने घर पहुंचे और बताया कि आपका लड़का गीता के घर में नशे की हालत में है। चाचा अजय पाल का कहना है भतीजा कोई नशा नहीं करता था। उन्होंने महिला गीता पर भतीजे को मारपीट कर जान से मारने के आरोप लगाए हैं। चाचा ने बताया कि महिला गीता पति की मौत के बाद अपनी दो पुत्रियाें के साथ रहती है। उन्होंने बताया जानकारी करने पर पता चला है कि रात्रि करीब 1:30 बजे उनके घर में छत से मृतक धर्मेंद्र घुसा और चारपाई पर गिर पड़ा। गीता और दोनों पुत्री घबराकर बाहर की तरफ भागे और चोर-चोर चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। वही 112 नंबर डायल किया जो किसी कारण वस नहीं लग सका। गस्त पर मौजूद सिपाही आलोक शुक्ला के साथ एक सिपाही पहुंचे और युवक की हालत देखी। एंबुलेंस को बुलाया धर्मेंद्र के परिजनों को सूचना दी। लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। कोई साथ न होने की वजह से एंबुलेंस ने ले जाने से इनकार कर दिया।

एसपी चारू निगम ने बताया मृतक धर्मेंद्र का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। उसकी मौत कैसे हुई है यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here