मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को इंटरनेशनल सिमुलेशन फैसिलिटेटर लेवल थ्री प्रमाणपत्र मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को इंटरनेशनल सिमुलेशन फैसिलिटेटर लेवल थ्री प्रमाणपत्र Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को इंटरनेशनल सिमुलेशन फैसिलिटेटर लेवल थ्री प्रमाणपत्र

जोधपुर,मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को इंटरनेशनल सिमुलेशन फैसिलिटेटर लेवल थ्री प्रमाणपत्र।
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जयराम रावतानी ने बताया कि एम्स कल्याणी में संपन्न इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सिमुलस 8 में डॉ नवीन पालीवाल व डॉ पूजा बिहानी को इंटरनेशनल सिमुलेशन फैसिलिटेटर लेवल 3 सर्टिफिकेशन दिया गया। उन्होंने बताया कि इस कांफ्रेंस के दौरान डॉ नवीन पालीवाल व डॉक्टर पूजा बिहानी ने लो कॉस्ट सीजर सिमुलेशन की अपनी पद्धति पर व्याख्यान दिया उन्होंने अपनी 1 साल की लेवल वन लेवल 2 व लेवल 3 की जर्नी के दौरान किए गए कार्यों का व सिस्टम चेंज का पोस्टर के रूप में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि डॉ नवीन पालीवाल डॉक्टर पूजा बिहानी इस कांफ्रेंस में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित थे।सिमुलस 8 में देश विदेश के 100 से भी ज्यादा सिमुलेशन फैसिलिटेटर ने पार्टिसिपेट किया एवं अपने विचार व इनोवेशंस का प्रदर्शन किया। इस दौरान वेस्ट बंगाल के राज्यपाल ने भी अपने विचार रखे। वह सिमुलस की टीम को एक लाख रुपए की नकद राशि व इंटरनेशनल कोलैबोरेशन के लिए इनवाइट किया।

यह भी पढ़ें – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में हजारों करोड़ की देंगे सौगात

डॉक्टर दिलीप कच्छावा प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर नवीन पालीवाल व डॉक्टर पूजा बिहानी को उनकी इस सफलता पर बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दी। डॉ नवीन पालीवाल जो अभी सिमुलेशन लैब के इंचार्ज भी है ने डॉ पूजा बिहानी के साथ मिलकर सिमुलेशन में कई अवेयरनेस प्रोग्राम वह सिमुलेशन बेस्ट टीचिंग पर कार्यशाला की उन्होंने मास कैजुअल्टी में triage,लोकल एनेस्थेटिक सिस्टमिक टाक्सीसिटी,रेस्पिरेटरी डिप्रेशन व कई विषयों पर सिमुलेशन बेस्ट टीचिंग पिछले एक साल में करवाई। डॉ नवीन पालीवाल ने बताया की सिमुलेशन बेस्ट टीचिंग आज के जमाने की जरूरत है वह विश्व में मेडिकल एजुकेशन में सिमुलेशन बेस्ट टीचिंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एनएमसी करिकुलम के अकॉर्डिंग भी सिमुलेशन बेस्ड टीचिंग हर मेडिकल कॉलेज लेवल पर आवश्यक कर दी गई है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here